Ward residents told the MLA about the light problem: वार्डवासियों ने विधायक को बताई लाईट की समस्या 

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बच्चों के साथ विधायक ने किया पौधारोपण

बैतूल। महावीर वार्ड टिकारी में साधु देव बाबा कॉलोनी, लीलू सदन के पास ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने वार्डवासियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम के दौरान राजा साहू के जन्मदिन पर विधायक ने केक खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एक भावुक क्षण आया जब बच्चों ने विधायक से आग्रह किया कि वे उनके साथ भी एक पेड़ लगाएं। इस पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बच्चों के साथ पेड़ लगाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उपस्थित लोग यह देख अचंभित हो गए और अपनी खुशी व्यक्त की।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने विधायक से लाईट की समस्या की शिकायत की, जो वर्षों से अनसुलझी थी। वार्डवासियों ने बताया कि बिजली के पोल पर लाइट नहीं लगी होने से रात्रि के समय अंधेरा रहता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने तत्काल एमपीईबी के अधिकारियों से बात कर तीन दिनों के अंदर लाइट लगाने का आश्वासन दिया। इस पर वार्डवासियों ने विधायक को धन्यवाद दिया। अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर सदस्य को एक-एक पेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस पर सभी वार्डवासियों ने एक-एक पेड़ की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से संजू सोलंकी प्रभारी, राजेश आहूजा पूर्व मण्डल अध्यक्ष, पूरन साहू, राजा साहू, वार्ड पार्षद वर्षा रमेश बारस्कर, श्यामराव बारस्कर, यू.डी. लिखितकर, निशांत वर्मा पूर्व पार्षद प्रताप वार्ड, अजय मोखडे, दिलीप जोगे, रविन्द्र नागोरे, देवेन्द्र बरथे, मनीष मिसर, अमोल खानूलकर, नरेंद्र राठौर, राजेश पाल, गणेश मासाब, विनोद देशमुख, विजय चौरसे, पांडु झरबड़े, रमेश बारस्कर, नारायण पाठा, शानू सोलंकी, मनीष अग्रवाल गोयल, बंटी मालवी, डॉ. अडलक, पीलू मालवी और बलवीर मालवी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button