Video: राष्ट्र निर्माता शिक्षक ने निकाली विशाल वाहन रैली 

शत प्रतिशत मतदान की शपथ के साथ बनाई मानव श्रृंखला, गीत गाकर नारो से दिया संदेश

बैतूल। राष्ट्र निर्माता शिक्षकों ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह और सक्रियता को बढ़ाते हुए, शत प्रतिशत मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली नागरिकों को मतदान के महत्व को समझाने और उन्हें लोकतंत्र में सक्रिय भागीदार बनाने का संदेश देने के लिए निकाली गई। वाहन रैली व रथ को स्वीप प्लान के सहायक नोडल अधिकारी रोहित डावर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों ने पूरे उत्साह से लोकतंत्र की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, हां भारत भाग्य विधाता हूं, हां मैं मतदाता हूं, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, घर घर ये संदेश पहुंचाए वोट डालने जरूर जाए के नारे लगाते हुए सभी को जागरूक किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल) की प्रेरणा से सहायक नोडल रोहित डावर व जिला स्वीप यूथ आईकान शैलेंद्र बिहारिया, अभिलाषा बाथरी, तूलिका पचोरी की उपस्थिति में रैली निकाली गई। वाहन रैली चलो बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत शिवाजी आडिटोरियम से आंबेडकर चौक, कारगिल चौक होते हुए शासकीय माध्यमिक शाला भवन टिकारी मतदान केंद्र पहुंची, जहां मतदान केंद्र को सजाया गया था। साथ ही सभी ने चलो बूथ की ओर हस्ताक्षर चार्ट पर अपने हस्ताक्षर कर 7 मई को अपने मतदान केंद्र पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर संजय शुक्ला रेडक्रास ने कहा यह अभिनव अभियान है यह पहल प्रेरणादायक है। इसके बाद वाहन रैली थाना चौक, कमानी गेट,गणेश चौक, जेएच कालेज, बाबू चौक, कांतिशिवा चौक होते हुए शिवाजी आडिटोरियम पर संपन्न हुई। शिक्षक समुदाय के प्रमुख नारायण सिंह नगदे, पंजाबराव गायकवाड,राजेंद्र कटारे, भीम धोटे, नीरज गलफट, नेमीचंद मालवीय, राजेंद्र साहू, दिलीप गीते, मदनलाल डढोरे, गंगा घुड़ाले, सुनील पंडाग्रे, मनोहर मालवीय, प्रितमसिंग मरकाम, राजू मालवीय ने लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदान के लिए रैली में सक्रिय भूमिका निभाई।

— बनाई मानव श्रृंखला– 

समापन पर सभी शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर हम सब एक है और निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया। शिक्षक सचिन रॉय व शिक्षक राजेंद्र कटारे ने बताया रैली का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी ने अपने अपने ग्रामों में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर शिक्षक विनय राठौर नीरज गलफट, दीप मालवीय, जिला उद्योग केंद्र के गुलाबराव देशमुख, कमला दवंडे, राधिका पटैया, पूनम धोटे, संजय व्यास, हरिशंकर धुर्वे, नवनीत बारमासे, महेश धधोड़े, संजय माथनकर, यादोराव नागले, अमोल पानकर, चंचल पांसे, राजू धुर्वे, गोकुल झरबडे विशेष रूप से उपस्थित थे।

–वाहन रैली में प्रमुख नारे– 

घर घर में संदेश दो, सबसे पहले वोट दो, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालने की कसम उठाओ, हर युवा करें पुकार, वोट डालो अबकी बार, एक वोट भी रह ना पाये, आओ मिलकर अलख जगाये, लोक तंत्र की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार 7 मई मंगलवार लोकतंत्र का यह त्यौहार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button