Loksabha Chunav : बैतूल में लोकसभा का चुनाव होगा स्थगित ? बसपा प्रत्याशी का हुआ निधन

जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा

बसपा प्रत्याशी ने दो अप्रैल को नामांकन पत्र जमा किया था।

Loksabha Chunav : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाला लोकसभा का चुनाव स्थगित होगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी अशोक भलावी का निधन हो जाने की वजह से अब तक की गई प्रक्रिया पुन: कराई जाएगी।

बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का जीवित अवस्था का फोटो।

मंगलवार को बैतूल संसदीय क्षेत्र से बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी को सीने में दर्द उठ गया। उन्हें परिवार के लोगों के द्वारा बैतूल के लश्करे चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बसपा प्रत्याशी का निधन होने की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्वाचन आयाेग को भेज दी है।

आयोग के द्वारा इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया को जानकारी दी है कि जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा।

बैतूल संसदीय क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया था। बसपा प्रत्याशी का निधन होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर आगे की प्रक्रिया नए सिरे से होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button