बैतूल के तुषार यादव मध्यप्रदेश अंडर 20 फुटबॉल टीम के कप्तान बने…

अंडर 17 और अंडर 19 में भी कर चुके हैं मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व. कुश्ती में भी प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं तुषार यादव..

बैतूल। ग्राम सलैया निवासी होनहार खिलाड़ी तुषार यादव ने अपनी मेहनत और लगन से मध्यप्रदेश अंडर 20 फुटबॉल टीम में जगह बनाते हुए टीम की कमान भी संभाल ली है। तुषार इससे पहले अंडर 17 में अंडमान निकोबार में मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व कर चुके हैं और अंडर 19 टीम की कप्तानी असम में भी कर चुके हैं।

इस बार मध्यप्रदेश से 14 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें पहले 48 खिलाड़ियों का चयन हुआ, इसके बाद 27 और अंत में 18 खिलाड़ियों का चयन कर अंतिम टीम बनाई गई। इसी टीम की कप्तानी अब तुषार यादव को सौंपी गई है। 2026 के नेशनल खेल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होंगे, जहां तुषार प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

खेल के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 अप्रैल 2026 को उनके बड़े भाई की शादी होने के बावजूद वे उसमें शामिल नहीं हुए और चयन प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित किया।

तुषार यादव फुटबॉल के साथ-साथ कुश्ती में भी मध्यप्रदेश और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। उनके पिता कोमल यादव भी कुश्ती के पहलवान रह चुके हैं और वर्तमान में वेस्टर्न कोल इंडिया लिमिटेड में कार्यरत हैं।

तुषार की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवारजनों, इष्टमित्रों तथा वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button