बडोरा में मातृशक्ति जागरण मंच ने मनाया होली मिलन समारोह
एक दूसरे को लगाए स्व निर्मित रसायन मुक्त गुलाल

बैतूल। मातृशक्ति जागरण मंच ने शुक्रवार 29 मार्च को बडोरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मातृशक्ति बहनों ने एक-दूसरे को रसायन मुक्त रंगों से रंगते हुए खुशियाँ मनाई। इस उत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता और प्रेम का संदेश फैलाया। बहनों ने बताया कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक और सामूहिक आनंद का उत्सव है। बहनों ने हाथ से बना रसायन मुक्त गुलाल एक दूसरे को लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। होली के गीतों के साथ होली मिलन का पर्व मनाया। इस अवसर पर वक्ता बहनों ने बताया कि यह होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। साथ ही सभी को प्रेम भाव से आपस में मिलकर रहने का संदेश देता है। हम सभी समरस भाव से समाज और राष्ट्र हित मे कार्य करें। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, माझी समाज, कुनबी समाज, साहू समाज, किराड समाज, मालवी समाज, राजपूत समाज, रजक समाज, कुर्मी समाज, कायस्थ समाज, ब्राह्मण समाज, राठौर समाज, यादव, पवार समाज की 64 बहनों की उपस्थिति रही।




