Wildlife: बैतूल के जंगल में मिला तेंदुआ का शव, मौत का कारण अज्ञात

Betul News: बैतूल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे बैतूल जिले के चोपना क्षेत्र में बादलपुर के पास तेंदुआ का शव पड़ा मिला है। रविवार शाम को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले बादलपुर के पास कंपार्टमेंट क्रमांक 413 में तेंदुआ का शव पड़ा नजर आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सारनी रेंज के वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और शाम को मौके के लिए रवाना हो गए। बादलपुर गांव से करीब चार किमी की दूरी पर जंगल में शव पड़ा होने के कारण पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंची है।

वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक महेंद्र सिंह सोलंकी ने मीडिया से पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुआ का शव मिला है। पुलिस अफसरों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि शव वयस्क तेंदुआ का है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button