आयुष शिविर में 81 मरीजों का हुआ उपचार।
आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष टीम ने दी सेवाएं।

बैतूल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावलमेंढा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति से 81 रोगियों को लाभ मिला। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुष विभाग की टीम ने भी अपनी सेवाएं दीं। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सावलमेंढा सरपंच राम भलावी उपस्थित रहे। साथ ही जिलास्तरीय विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम के कार्यों की सराहना की।
शिविर में आयुर्वेद के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, उदर रोग और वात रोग सहित विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान डॉ. दीपक कड़वे, डॉ. प्रियंका, श्रीमती भारती खातरकर, हरिप्रसाद भारती और कैलाश मालवीय सहित आयुष विभाग के कुल 5 कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं।




