भाजपा सोशल मीडिया योद्धा परिवार ने मनाया डॉ.प्रतिभा रघुवंशी का जन्मदिन

बैतूल। भाजपा सोशल मीडिया योद्धा परिवार ने समर्पण हॉस्पिटल बैतूल की संचालिका डॉ. प्रतिभा रघुवंशी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें लक्ष्मी तरु का पौधा और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मनीष मिसर ने कहा कि डॉ. प्रतिभा रघुवंशी का जन्मदिन समाज के स्वास्थ्य, सेवा और विकास की दिशा में प्रेरणादायक है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। इस अवसर पर राहुल वडुकले, पवन राठौर, रवि सोनी, विजय खंडेलवाल, कुणाल शर्मा, नीतू नानकर सहित भाजपा सोशल मीडिया योद्धा परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।





