प्रस्फुटन समितियों ने कुएं-बावड़ियों पर की पूजा, स्वच्छता अभियान चलाया।
जन अभियान परिषद के निर्देशन में भैंसदेही क्षेत्र में मनाया गया गंगा दशहरा।

बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा-निर्देशानुसार विकासखंड भैंसदेही के सेक्टर क्रमांक-01 में गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। परिषद की नवांकुर संस्था मां रेणुका शिक्षा समिति, धामनगांव के सहयोग से विभिन्न गांवों में पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक विकास कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन कुओं, बावड़ियों और तालाबों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन और जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन और आरती का आयोजन भी हुआ। प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों ने मंदिर परिसरों व जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक विकास कुमरे, ऋषि सुजाने, पवन नरवरे, उमेश डंढोरे, प्रदीप धुले, नवांकुर संस्था धामनगांव से महादेव हरफोड़े, चित्रा हरफोड़े, दीपक जैन, कंचना सोनारे, दीपिका घानेकर, सेक्टर-01 के मेंटर सोहन सिंह काकोड़िया, तनुश्री, तरुण दाने, लखन पालेवाल, शेषराव पठान, स्थानीय मंदिरों के पुजारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




