मासोद स्वास्थ्य शिविर में आयुष उपचार से 112 मरीजों को मिला लाभ।
योग गतिविधियों और आयुर्वेदिक उपचार से मरीजों को मिली राहत। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ आयुष स्वास्थ्य शिविर।

बैतूल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासोद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग की टीम ने 112 रोगियों को आयुष पद्धति से निशुल्क उपचार प्रदान किया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ आयुष विभाग ने भी अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली विनोद इरपाची, विधायक प्रतिनिधि राजेश पाठक, सरपंच संगीता धोटे, भास्कर मगरदे, मंडल अध्यक्ष मसोद विजय घोडकी, बूथ अध्यक्ष रवि ठाकुर और जनपद पंचायत सदस्य उमेश बामने सहित जिलास्तरीय विशेषज्ञ टीम मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम के कार्यों की सराहना की।
शिविर में आयुर्वेद के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, उदर रोग सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया गया तथा मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान डॉ राहुल झरबड़े, डॉ तुलसीराम तुमडाम, डॉ प्रगति पण्डोले, श्रीमती अनीता पवार और विजय कुमार मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक एवं योग सहायकों द्वारा योग गतिविधियां कर मरीजों को योगाभ्यास भी कराया गया।




