Lions Club news: लायंस क्लब के वार्षिक अधिवेशन में सम्मानित हुए शिक्षक संजय धुर्वे
शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला सम्मान

बैतूल। शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडूस में पदस्थ शिक्षक संजय धुर्वे को लायंस क्लब के वार्षिक अधिवेशन में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षक संजय धुर्वे विगत कई वर्षों से शिक्षा के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कम कर रहे हैं।इनके प्रयास से सैकड़ो विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो रहा है। लॉयंस क्लब द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है। संजय धुर्वे शिक्षक को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बैतूल जिलें के प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जन सहयोग से प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर टाई बेल्ट, शूज, शॉक्स, स्वेटर, बेग एवं शिक्षण सामग्री वितरित कराने पर दिया गया। संजय धुर्वे द्वारा व्यापारी वर्ग, अधिकारी कर्मचारी साथी शिक्षकों को परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस, परिवार के सदस्यों की पुण्यतिथि आदि कार्यकमों के अवसर पर शिक्षण सामग्री वितरित करने के लिए प्रेरित किया गया। संजय धुर्वे को लायंस क्लब द्वारा सम्मानित किये जाने पर सरवन मरकाम कार्यपालन यंत्री आरईएस मुलताई, शंकरसिंह आहके शिक्षक, सोहनलाल धुर्वे शिक्षक कोदारोटी, सुनील सलामे वरिष्ठ कृषि अधिकारी बैतूल, अखिलेश कवडे इंजिनियर बैतूल, डॉ.प्रितमसिंह कुमरे सिंग सोनोग्राफी सेंटर बैतूल, शिक्षक विजय तेलकर, वरिष्ठ शिक्षक सतीश गीद, शिक्षक धनवंत दरवाई एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी।
लायंस क्लब बैतूल सिटी के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब इन्टरनेशनल डिस्ट्रीक्ट गर्वनर जेपीएस जौहर के मुख्य आतिथ्य में होटल आईसीइन गंज में लायंस क्लब बैतूल का प्रांतीय अधिवेशन समपन्न हुआ। इस अधिवेशन में लायंस क्लब बैतूल पीडीजी एमजेएफ बग्गा, जिला समन्वयक एमजेएफ रिप्पी, बग्गा, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ शोभा भट्ट उपस्थित रहे। जोन चेयरपर्सन कंचन आहुजा की अध्यक्षता में लायंस क्लब बैतूल सिटी के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव बीआर कुबडे, कोषाध्यक्ष अनिल दुबे, एमजेएफ पूनम जौहर की गौरवमयी उपस्थिति में कार्यकम का आगाज हुआ। संदीप गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब की स्थापना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1863 में हेनरी ड्युरेन्ट द्वारा जेनेवा में की गई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य विपदा के समय कठिनाईयों से राहत दिलाना है। साथ ही गरीब एवं पिछड़े, असहाय व्यक्तियों की सेवा कर उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भमिका निभाना है। इसी के परिपेक्ष्य में बैतूल जिला लायंस क्लब के द्वारा भी कार्य किये जाते है।




