यूसीमास स्टेट लेवल प्रतियोगिता में बैतूल के अम्बर वैद्य-हर्ष लोखण्डे बने चैम्पियन, गर्वप्रीत वर्मा थर्ड रनरअप।

36 मैरिट, 39 कांसोलेशन अवॉर्ड; मलेशिया से आए फाउंडर डॉ. डिनों वांग ने किया सम्मानित।

बैतूल। यूसीमास मध्यप्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता का 21वां विशाल एवं भव्य आयोजन 1 से 3 मई को इंदौर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता इंदौर के अभय खेल प्रशाल में 1 एवं 2 मई को आयोजित हुई। वहीं 3 मई को विजेताओं को रविन्द्र नाट्य गृह में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। यूसीमास ग्रो-वेल अबेकस एकेडमी बैतूल एवं बगडोना से 81 नन्हे गणितज्ञ 5 से 13 वर्ष के इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी अद्वितीय गणितज्ञ कला का प्रदर्शन किया।

बैतूल के प्रतियोगियों की प्रतियोगिता 2 मई को लगभग 1:30 बजे से प्रारंभ हुई जिसके लिए वे अपने पालकगण के साथ 1 मई को इंदौर के लिए रवाना हुए थे। प्रतियोगिता में संपूर्ण मध्यप्रदेश से लगभग 5 हजार यूसीमास प्रतियोगी शामिल रहे। प्रतियोगिता में गणित के जटिल से जटिल प्रश्नों को 8 मिनट में लिखित में हल करने का लक्ष्य था। सभी प्रतियोगियों का रिजल्ट 2 मई की रात्रि 10 बजे के बाद पालकों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से एवं यूसीमास की वेबसाईट पर घोषित हुआ।

विजेता बने प्रतियोगियों को 3 मई को रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया जिसमें इंटरमिडिएट बी. ग्रुप में अम्बर वैद्य एवं हर्ष लोखण्डे ने चैम्पीयन एवं बेसिक ग्रुप में गर्वप्रीत वर्मा ने थर्ड रनर अप को पुरूस्कार प्राप्त किया इनके अलावा 36 मैरिट एवं 39 कांसुलेशन के पुरूस्कार प्राप्त हुए। कार्यक्रम में यूसीमास ग्लोबल के फाउंडर एवं यूसीमास के संस्थापक प्रोफेसर डॉ. डिनों वांग (मलेशिया) के अलावा यूसीमास मध्यप्रदेश से मि. नीरज गोयल, श्रीमती अमृता गोयल, श्रीमती लीना सचदेव, श्रीमती रूफिया पाठक द्वारा विजेताओं को पुरूस्कृत किया।

– बैतूल की दो टीचर हुई सम्मानित

यूसीमास स्टेट कोर्स इंस्ट्रक्टर एग्जाम में अलग-अलग लेवल में द्वितीय विजेता रही ग्रोवेल अबेकस एकेडमी की दो टीचर श्रीमती गायत्री यादव एवं श्रीमती रीना यादव को 2 मई को अभय खेल प्रशाल में सम्मानित किया गया। यूसीमास ग्रो-वेल अबेकस एकेडमी, बैतूल एवं बगडोना की डायरेक्टर श्रीमती संध्या महाले एवं राजू महाले ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकानाए दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button