आमला विधानसभा के 54 वार्डों में कांग्रेस ने नियुक्त किए अध्यक्ष 

बैतूल। आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने आमला विधानसभा क्षेत्र में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए सारणी ब्लॉक के 36 और आमला नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं महिला वार्ड अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह-प्रभारी उषा नायडू के निर्देश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति और जिला प्रभारी सुनील उइके की सहमति के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा (पूर्व विधायक) ने नियुक्तियों की घोषणा की। जारी सूची में पार्टी ने प्रत्येक वार्ड में संगठन को सक्रिय करने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी है।

जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे से मिली जानकारी के अनुसार सारणी ब्लॉक के मठारदेव वार्ड में नरेश गुजरे और कमला पाल, राधाकृष्ण वार्ड में रंजीत सोनी और रूपाली माथनकर, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में शेख जुबेर और लवीना तथा जाकिर हुसैन वार्ड में किरण झरबड़े और अरूणा पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। सुनील गावस्कर वार्ड में धर्मेन्द्र जावरे और रमा रॉय, गजानंद वार्ड में दीनू उइके और चन्द्रा सोनेकर, रामकृष्ण वार्ड में अकरम खान और आशा धोटे तथा सरस्वती वार्ड में हरीश चौकीकर और सुनीता महाजन नियुक्त किए गए हैं।

भामाशाह वार्ड में दीपक ठाकरे और प्रमिला ठाकरे, तिलक वार्ड में बंशीलाल मर्सकोले और अमीषा परते, संत कबीर दास वार्ड में तरूण पाल और रेखा जगदेव तथा तिरुपति बालाजी वार्ड में राजू मगरदे और वंदना पाल को दायित्व मिला है। गौतम बुद्ध वार्ड में गजानंद गाठे और रफिया बाई, जवाहर नेहरू वार्ड में किशोर हेडाऊ और चंदराव गायकवाड़, आंबेडकर वार्ड में दीपक धुर्वे और माया भूमरकर तथा चंद्रशेखर वार्ड में रौनक सिंह और रूकसाना बी को नियुक्त किया गया है।

महाराणा प्रताप वार्ड में प्रकाश मालवी और संगीता पवार, गुरुनानक वार्ड में राशिद खान और शोभा दत्ता, महात्मा गांधी वार्ड में सद्दाम मलिक और यशोदा साहू तथा सरदार पटेल वार्ड में ओमकार भारती और ममता साहू जिम्मेदारी संभालेंगे। इंदिरा गांधी वार्ड में सुनील भूमरकर और लीला भूमरकर, सुभाष वार्ड में दीपक नागले और बाली नागले, संत रविदास वार्ड में कंचन सहारे और अनिता बैलवंशी तथा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में अशोक भादे और कंचन सहारे को जिम्मेदारी दी गई है।

शिवाजी वार्ड में घनश्याम विश्वकर्मा और सुशीला बाई आठनेरे, विवेकानंद वार्ड में अनिल गुलबासे और लक्ष्मी गोहे, राजेंद्र प्रसाद वार्ड में सागर पाटिल और सुनीता उइके तथा टैगोर वार्ड में कुलदीप चौरासे और सकीना बी नियुक्त किए गए हैं। भगत सिंह वार्ड में दीनकर पवार और मुमताज शेख, विष्णु सिंह वार्ड में साजिद और बबीता रायपुरे, महात्मा फुले वार्ड में जितेन्द्र झरबड़े और कांता झरबड़े तथा राजीव गांधी वार्ड में भानु नागले और प्रमीला को जिम्मेदारी मिली है। संजय गांधी वार्ड में करैया नागले और रेखा भलावी, रानी दुर्गावती वार्ड में पलुराव संपन्न भारती और सपना विश्वास, जयप्रकाश वार्ड में राहुल आठनेरे और सरिता वागद्रे तथा महावीर वार्ड में पंकज मालवीय और महालक्ष्मी मालवीय को नियुक्त किया गया है।

– आमला नगर के 18 वार्डों में भी नियुक्तियां

आमला नगर के 18 वार्डों में भी कांग्रेस ने अध्यक्ष एवं महिला वार्ड अध्यक्षों की घोषणा की है। रैदास वार्ड में सितेश सोनी और प्रमिला मदन साहू, तिलक वार्ड में गणेश वराठे और मीनाक्षी खातरकर, शास्त्री वार्ड में शिवा रामपूरे और सविता सुरे तथा विनोबा वार्ड में उमेश देशमुख और मीरा मगरदे को जिम्मेदारी दी गई है।

छत्रसाल वार्ड में दिव्यांश साहू और हसीना शेख, सुभाष वार्ड में सलीम खान और विजेता पिडलानिया, जाकिर वार्ड में विवेक पडलानिया और वैशाली पवार तथा लक्ष्मीबाई वार्ड में मारोती पाटनकर और सुनीता सेलकरे नियुक्त किए गए हैं। भगतसिंह वार्ड में अतीक खान और रेशमी सातनकर, पटेल वार्ड में सोनू वरवड़े और लीना चढ़ोकार, आंबेडकर वार्ड में शिवम आकोले और सविता टिकारे तथा टैगोर वार्ड में शैलेश जैसवाल और अर्चना अखिलेश पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आमला नगर के भीमनगर वार्ड में मंगलेश सूर्यवंशी और वैशाली सूर्यवंशी, गुरुनानक वार्ड में राहुल कामतकर और अर्चना यादव, शिवाजी वार्ड में राकेश नागले और रानी बिसोने, आजाद वार्ड में सुजल कोहली और अनिता धाकड़, गांधी वार्ड में मनोहर साहू और सीमा खातरकर तथा जवाहर वार्ड में दुर्गेश गुलबाके और रेखा राजेश अड़लक को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button