सतपुड़ा वैली स्कूल ने मनाया 19वां स्थापना दिवस, छात्र संघ का गठन
छात्र अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन

बैतूल। सतपुड़ा वैली स्कूल के 19वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर छात्र संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर भव्य छात्र अलंकरण समारोह का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निलय विनोद डागा, स्कूल डायरेक्टर दीपाली डागा, स्कूल प्राचार्य जया चक्रवर्ती और मैनेजर शिवशंकर मालवीय द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
अतिथियों को गॉड आफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद सभी हाउस के छात्रों ने मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी। मार्च पास्ट का नेतृत्व स्कूल कैप्टन मोक्षा डागा, कैंब्रिज विंग की आख्या श्रीवास्तव और गौरी सोनी ने किया। इसके बाद काउंसिल लीडर्स ने अतिथियों को मंचासीन किया।
मुख्य अतिथि निलय विनोद डागा ने छात्रों को ज्ञान, अनुशासन, प्रेम और सेवा के मूल्यों पर जोर देने की प्रेरणा दी। स्कूल डायरेक्टर दीपाली डागा ने छात्रों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और स्कूल के निर्णयों का पालन करने की सीख दी। नव निर्वाचित छात्र नेताओं में स्कूल कैप्टन कैंब्रिज विंग मोक्षा डागा, स्कूल कैप्टन सीबीएसई आख्या श्रीवास्तव, स्कूल वाइस कैप्टन सीबीएसई गौरी सोनी, स्पोर्ट्स कैप्टन कैंब्रिज विंग समर्थ गुगनानी, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन कैंब्रिज विंग सारांश देशमुख, स्पोर्ट्स कैप्टन सीबीएसई समर्थ चौहान, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन सीबीएसई वेदांत खातरकर, कल्चरल कैप्टन कैंब्रिज विंग आराध्या दुबे, कल्चरल वाइस कैप्टन कैंब्रिज विंग दृष्टि नरवरे, कल्चरल कैप्टन सीबीएसई अर्क दूबे, मार्श हाउस कैंब्रिज विंग कैप्टन अतदीप चकोटिया और वाइस कैप्टन आरुष साहू, झंकार हाउस सीबीएसई कैप्टन खुशांक मालवीय, वाइस कैप्टन धनश्री आर्या और हाउस रिप्रेजेंटेटिव देव सोनी, नेप्चून हाउस कैंब्रिज विंग कैप्टन अधिराज अतुलकर और वाइस कैप्टन अन्वेशा अग्रवाल, वीनस हाउस कैंब्रिज विंग कैप्टन वंश राठौर और वाइस कैप्टन अरुणधती वैद्य, गुंजन हाउस सीबीएसई कैप्टन अक्षरा श्रीवास्तव, वाइस कैप्टन अरमान ए मुस्तफा और हाउस रिप्रेजेंटेटिव युगांत बत्रा, जुपिटर हाउस कैप्टन नंदनी मुलिक और वाइस कैप्टन किंजल बोथरा, कलरव हाउस सीबीएसई कैप्टन अदित राठौर, वाइस कैप्टन ब्रिज अक्षय पांडे और हाउस रिप्रेजेंटेटिव पूर्वी गोठी, निनाद हाउस सीबीएसई कैप्टन आरुषि नरवरिया, वाइस कैप्टन सार्थक लोखंडे और हाउस रिप्रेजेंटेटिव काव्यांश इंग्गले शामिल थे। अतिथियों ने छात्रों को शपथ दिलाई और स्पेशल बैच सौंपा। छात्रों में गर्व और समर्पण की भावना स्पष्ट थी। स्कूल प्राचार्य जया चक्रवर्ती ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों पर विश्वास जताया कि वे स्कूल के मूल्यों की रक्षा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक, गणमान्य व्यक्ति और स्कूल स्टाफ उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।




