बर्राढाना में अग्नि पीड़ित परिवारों को श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बांटी राहत सामग्री।

आगजनी से बेघर हुए परिवारों को राशन, बर्तन, कपड़े व आर्थिक सहयोग मिला।

बैतूल। भीमपुर ब्लॉक के ग्राम बर्राढाना में शनिवार, 2 मई को आए तूफान से अचानक हुई भीषण आगजनी की घटना में बेघर हुए 24 परिवारों को श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा सोमवार को तत्काल राहत सामग्री वितरित की गई। समिति के सेवादारों ने पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका दुख-दर्द साझा किया और आवश्यक सामग्री सौंपी।

समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि शनिवार को तेज हवा के तूफान से लगी आग में 21 परिवारों के घर व गृहस्थी का पूरा सामान कई मवेशी सहित जलकर राख हो गया था। सूचना मिलते ही समिति के सदस्यों ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों की तत्काल आवश्यकता के अनुसार राहत कार्य शुरू किया।

– 21 परिवारों को राशन व जरूरी सामान वितरित

राहत सामग्री के रूप में प्रत्येक प्रभावित परिवार को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले सहित एक माह का सूखा राशन, दैनिक उपयोग के बर्तन, तिरपाल, कंबल, धोती-साड़ी व बच्चों के वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया ताकि वे अपनी जरूरी आवश्यकताएं पूरी कर सकें।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, राजीव रंजन झा, मोहन मदान, शैलेन्द्र रघुवंशी, बंशीलाल सोनी, राहुल मिश्रा, रोहित मिश्रा, देवेंद्र कङू, प्रवीण तिवारी सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे। ग्राम के सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों ने भी समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की।

पीड़ित परिवारों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मिला सहयोग उनके लिए बड़ा संबल है। समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि आगे भी आवश्यकता पड़ने पर हर संभव मदद जारी रखी जाएगी।

– सेवा ही परम धर्म

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से समिति द्वारा आपदा व संकट की घड़ी में निःस्वार्थ सेवा कार्य सतत चलाए जाते हैं। क्योंकि मानव सेवा ही माधव सेवा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button