ध्यान से बढ़ती है एकाग्रता और आत्मविश्वास: भंतेजी।

पंचशील बुद्ध विहार में बच्चों के लिए ध्यान शिविर आयोजित । धम्मसेन भंतेजी ने बच्चों को सिखाया ध्यान और अनुशासन।

बैतूल। पंचशील बुद्ध विहार सदर बैतूल में 23 मई को पूज्य धम्मसेन भंतेजी के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए विशेष ध्यान एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। पंचशील बुद्ध विहार प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित यह शिविर सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में बच्चों को ध्यान, एकाग्रता और सकारात्मक जीवन शैली से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई गईं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रामदास पाटील ने बताया कि भंते गुरुजी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान मन को शांत करने का माध्यम और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से बच्चों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं।

ध्यान शिविर में दिव्यांश पाटिल, छवि मंडलेकर, कुणाल वर्मा, आरव मंडलेकर, प्रणाली नागले, दीक्षांश नागले, शिखर दवंडे, आदित्य भालेकर, आस्था सलामे, वंशिका परपाचे, निहारिका सातनकर, शिवानी, अन्नू, तुषार गुजरे, तृप्ति गुजरे, आणवी चौकीकर, अक्षिता पाटिल, अरहन्त भूमरकर, नेहल पाटिल, आयात शेख, छवी वामनकर, लाव्यान्श मांडवे, देवेश पाटिल, सावनी मांडवे, नैना झरबड़े, विपिन अतुलकर, कनिष्का चौकीकर, आर्विका घोगरकर, हार्दित्य वरवड़े, आरण्य वर्धन सिंह, आनंद अतुलकर, आदित्य अतुलकर, नमामि दवंडे, सिद्धार्थ भूमरकर, तुलिका चौरसिया, आदि चौरसिया, काव्या वरवड़े, नवी नागले, नव्या अतुलकर, प्रिंसी सूर्यवंशी, निवेश नागले, रिदम मानकर, निदांश मानकर, श्रद्धा पाटिल, पल्लवी पाटिल, मानवी शेषकर, पूरव अतुलकर, आराध्या झरबड़े, विधि झरबड़े, अभिनव मांडवे, अनमोल मांडवे, ख्याति पाटिल, सार्थक पाटिल, श्लोक पाटिल और सक्षम उबनारे सहित अनेक बच्चे शामिल रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के मानसिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के उज्ज्वल जीवन निर्माण के उद्देश्य से नियमित रूप से ध्यान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button