श्री बालाजी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन

बैतूल। श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट बैतूल में इंजीनियरिंग छात्रों में उत्साह एवं आपसी सामंजन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष तीन दिवसीय गणपति उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसका सफलतापूर्वक आज समापन हो गया
महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. ललित आर्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आयोजन स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिवर्ष अध्यनरत छात्र व नावागत छात्र मिलकर करते हैं, जिसमें महाविद्यालय प्रबंधन की विशेष सहभगिता होती है, जिससे अध्यनरत छात्र व नवप्रवेशीत छात्रों के मध्य आपसी सहयोग, एकता व व्यवहारिकता बढ़ सके।
एसबीआईएटीएम गणपति महोत्सव कार्यक्रम के प्रभारी प्रो. हेमंत दवंडे व सहयोगी प्रो. सौरभ राठौर व प्रो. मिना सुने ने बताया कि इस वर्ष गणपति जी की इको फ्रेंडली प्रतिमा की स्थापना की गई, प्रतिमा की विशेषता यह है कि बाल गणेश के वास्तविक प्रतिरूप को इस प्रतिमा में देखा जा सकता हैं। साथ ही साथ तीन दिवशीय कार्यक्रम में नावागत छात्रों व अध्यनरत छात्रों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पोस्टर पेंटिंग, रंगोली, क्ले आर्ट व पूजन थाली सज्जा का भी आयोजन किया गया, जिसे अंतिम दिवस महा आरती में शामिल किया गया। द्वितीय दिवस सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राएं उल्लास के साथ सम्मिलित हुए। अंतिम दिवस हवन पूजन व भोजन प्रसादी वितरण एवं पूरे हर्ष उल्लास के साथ कॉलेज कैंपस से सटे तालाब में गणपति जी का विसर्जन किया गया। पूरे आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. जे. शाह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. शशांक माने, अकादमिक डिन भावेश खासदेव, समस्त इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष, सभी फैकल्टी मेंबर्स, सभी स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अपनी विशेष भूमिका में नजर आए। कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्यक्रम मे आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।




