पटाखा व्यापारी संघ ने लकी ड्रा निकाला, सब्बू उइके ने प्रथम इनाम में जीती मोटरसाइकिल

शुक्रवार को भाग्यशाली ग्राहकों को वितरित किए गए उपहार

लकी ड्रा : बैतूल। पटाखा संघ ने अभिनंदन सरोवर के पीछे पटाखा खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया। ड्रा में महालक्ष्मी फटाका से खरीदी करने वाले भाग्यशाली ग्राहक सब्बू उइके ने प्रथम इनाम में मोटरसाइकिल जीती। इसके अलावा फ्रिज, मिक्सर, साइकिल जैसे इनाम इस दौरान विजेताओं के निकले। उल्लेखनीय है कि दीपावली लक्की ड्रा कूपन योजना के तहत 3 हजार से अधिक की खरीदी करने वाले ग्राहकों को उपहार वितरित करने की योजना पटाखा व्यापारी संघ ने बनाई थी।

पटाखा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह दीपावली लक्की ड्रा कूपन योजना जन कल्याणकारी होकर इसका उद्देश्य दीपावली के अवसर पर जन सामान्य में से कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों को दीपावली उपहार देना है। दीपावली लक्की ड्रा कूपन योजना में भाग्यशाली व्यक्तियों का चयन सर्वसामान्य जनों के सामने सार्वजनिक रूप से लक्की ड्रा के माध्यम से पर्ची उठाकर पटाखा मैदान पर किया गया।

— इन भाग्यशाली ग्राहकों को मिले उपहार —

प्रथम उपहार बाइक सब्बू उइके महालक्ष्मी फटाका शॉप न.8, द्वितीय उपहार फ्रिज अनिल गावंडे परफेक्ट फटाका सेंटर शॉप नो.28, तृतीय उपहार धनराज बारंगे बजरंग फटाका सेंटर वाशिंग मशीन, चतुर्थ उपहार अर्जुन गंगारे, आयुष गंगारे शॉप नंबर 28 एलईडी विजेता, 5 वे भाग्यशाली साइकिल के विजेता भूपेंद्र यादव देवांशी फटाका, मिक्सी के भाग्य शाली विजेता दीपमाला गोहर, रोनाल्डो शॉप नंबर 22 शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button