आवारा मवेशियों पर कार्रवाई के लिए विशेष दल गठित।

नोडल अधिकारी संतोष धनेलिया को सौंपी जिम्मेदारी।

बैतूल। विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार नगरपालिका परिषद बैतूल में आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने नगरीय क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर निकाय द्वारा संचालित कढ़ाई गौशाला में सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए हैं।

इस कार्य के लिए स्वच्छता निरीक्षक संतोष धनेलिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में नवीन महरणवार (संविदा वाहन चालक दल प्रभारी), विनोद उईके, राजू पन्द्राम, मेघराज वरकड़े और दीनू धुर्वे को दल सहायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और अपने मोबाइल फोन हर समय सक्रिय रखें। साथ ही प्रतिदिन कार्य की प्रगति से अधोहस्ताक्षरकर्ता को अवगत कराना अनिवार्य किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button