जिले में स्कूल ठीक करो अभियान चलाएगा जयस

जिला कार्यकारिणी विस्तार बैठक में जिले और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति

 जनसमस्याओं के निराकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने पर की चर्चा

बैतूल। जयस की जिला कार्यकारिणी विस्तार बैठक 23 अगस्त को बैतूल में हुई। बैठक में जिले और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

जयस के युवा जिलाध्यक्ष सोनू धुर्वे ने कहा कि संगठन के विचारों, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक संकल्पों को जिले के गांव-गांव और प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि जयस जल्द ही स्कूल ठीक करो अभियान शुरू करेगा। धुर्वे ने आरोप लगाया कि जिले के कई सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है। जर्जर भवन, बारिश में छत से पानी टपकना, पेयजल की कमी, शिक्षकों की कमी और मध्यान्ह भोजन की घटिया गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कथित लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के मामलों को अभियान के माध्यम से उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जयस उग्र आंदोलन भी करेगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में उसकी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

बैठक में करीना पन्द्राम, ममता वरकड़े, मालती धुर्वे, अंतु सिंह मर्सकोले, दिलीप धुर्वे, जामवंत कुमरे, पिंकेश कुमरे, डॉ. सोहन पंडोले, लंकेश करोचे, सुभाष उइके, दिलीप सलाम, अरुण बड़ोदे, शिवम मरकाम, जितेंद्र इवने, सागर उइके, ललित धुर्वे, नितेश उइके, अमृत सरियाम, शेषराव उइके और शेरसिंह सहित महिलाओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button