पाथाखेड़ा क्षेत्र में आरसीएमएस की नई टीम गठित, संतोष कैथवास बने अध्यक्ष।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला। नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत।

सारनी। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन (आरसीएमएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पाथाखेड़ा क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में तवा-2 खान में कार्यरत युवा, कर्मठ और संघर्षशील कामगार संतोष कैथवास को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज लाल विश्वकर्मा, महामंत्री पंकज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर महतो, कार्यकारिणी सदस्य किटया राजम टोकल, कार्यालय सचिव कौतिका रामु राउत, कार्यालय प्रभारी मयूर पुंड, गौरव दिनकर शिंगणजुडे, अजय धुर्वे सहित वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड आरसीएमएस के सचिव धनंजय कुंटा, अध्यक्ष अनंता परसूटकर और विनोद पोटराज उपस्थित रहे।
नवगठित कमेटी में संजय यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेंद्र गव्हाड़े को उपाध्यक्ष, किशोर हारले को सचिव, राकेश उपराले को संयुक्त सचिव और अरविंद गौतम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजपाल सिंधिया, देवीलाल पवार, राजेश भारती, नंदेश पहाड़े और दिनेश मांडवे को शामिल किया गया है।
बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और श्रमिकों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई। नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद दवलेकर द्वारा प्रदान की गईं।




