छात्रों की गूंज के लिए बैतूल कांग्रेस ने कसी कमर, हर घर तक पहुंचने का बनाया मास्टर प्लान
19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी करेंगे युवाओं और छात्रों से संवाद, कांग्रेस पदाधिकारियों को घर-घर पंजीयन की जिम्मेदारी

बैतूल। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैतूल जिला कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इसी को लेकर बैतूल विधानसभा के ब्लॉक, नगर, मंडलम और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की वृहद रणनीतिक बैठक कांग्रेस कार्यालय, बैतूल गंज में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन कराने की रणनीति तय की गई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा एवं विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा ने पदाधिकारियों को घर-घर संपर्क कर युवाओं का पंजीयन कराने का लक्ष्य सौंपा। रणनीति के तहत जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को 100-100 घरों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों को 50-50 घरों तथा मंडलम अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को 25-25 घरों में पहुंचकर युवाओं का क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाना ही नहीं है, बल्कि युवाओं और आमजन के बीच पहुंचकर उनके मुद्दों को मजबूती से उठाना भी है। उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी, पेपर लीक सहित स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
बैठक में विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा, संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर, मीडिया प्रभारी अनुप जैसवाल, उमाकांत शर्मा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य हीरालाल सोनारे सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, डॉ. प्रमोद खांडवे, इस्माईल नब्बू खान, महासचिव मोनू बड़ोनिया, सुभाष राठौर एवं यतीन्द्र सोनी भी बैठक में शामिल हुए। ब्लॉक अध्यक्षों में राजकुमार चौबे, मनोज आहूजा, पंकज वंजारे एवं सत्यप्रकाश रावत उपस्थित रहे।
मंडलम अध्यक्षों में संतोष वाघमारे, पंढरी पंडाग्रे, राकेश सोनी, विजय मोखड़े, उमाशंकर दीवान, प्रanay पाठक, प्रकाश धोटे, कमलेश धोटे, गिरीश साबले, भोजराज माकोड़े, कमलेश यदुवंशी, शंकर तुमराम, खुशाल भागबोले, प्रफुल्ल काले, देवेन्द्र गोलू लोखंडे, मुन्नालाल पवार, गणेश भरतपुरे, धर्मेन्द्र खाकरे एवं अशोक लोखण्डे मौजूद रहे।
सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों में अभय वर्मा, तरुण मानकर, प्रशांत राजपूत, निलेश कोड़ले, राकेश गंगारे, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पवार एवं मनीष साहू शामिल रहे। कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों में ब्लॉक कोषाध्यक्ष योगेश वराठे, गोपाल राठौर, युवराज अड़लक, अजय दादू मिश्रा, लक्ष्मीकांत यादव, प्रेरणा शर्मा, सुशीला तिवारी, गंगा आहके, पप्पू सेरकर, सुरेन्द्र साबले, मन्ने आथनकर, श्याम पवार, राकेश गुप्ता, तरुण पाटिल, दिलीप चढ़ाकोर, मंगरया यादव, जय सरले, सुक्कल उइके, महेन्द्र अमरूते, मन्तू कुमरे, सुभाष पवार, मनोज साहू, राजकुमार कोड़ले, जगन्नाथ बोरबन, डॉ. अंकित तावरे, रामशंकर उइके, भोजराज पोहेकर, कमलेश कुमरे, खुशरंग खाकरे एवं धन्नू उइके उपस्थित रहे।
संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित समय में अपने-अपने क्षेत्रों के 35 वर्ष तक के युवाओं का अधिकतम पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से राहुल गांधी के समक्ष पहुंचाना है।




