बालरंग में निखरी साहित्य, संस्कृति और योग की प्रतिभाएं, संभाग स्तर के लिए चयनित हुए विद्यार्थी

8 विकासखंडों के 500 से ज्यादा विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विजेता 13 अक्टूबर को नर्मदापुरम में संभाग स्तर पर देंगे प्रस्तुति

बैतूल। जिला स्तरीय बालरंग महोत्सव का आयोजन 1 अक्टूबर को ई.एफ.ए. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज में किया गया। जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी महेश गुंजेले ने बताया कि प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव में जिले के आठों विकासखंडों से कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 और वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 16 विधाओं में भाग लिया। संभाग स्तरीय बालरंग महोत्सव 13 अक्टूबर को नर्मदापुरम में आयोजित होगा।

महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक, संस्कृत, उर्दू, निःशक्त-दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता और योग सहित 16 विधाएं शामिल रहीं। बालरंग का उद्देश्य विद्यार्थियों के सृजनात्मक कौशल को विकसित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, साहित्यिक और योग सहित विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है। राष्ट्रीय स्तर के बालरंग महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आने वाले बच्चों को देश की विविध संस्कृति, लोककला और परंपराओं को जानने-समझने का अवसर मिलता है। सामान्य विद्यार्थियों के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य के वरिष्ठ वर्ग में दीक्षा नरवरे और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसदेही तथा कनिष्ठ वर्ग में मोना कुमरे और साथी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंडली प्रभातपट्टन प्रथम रहे। लोकगीत के वरिष्ठ वर्ग में भाग्यश्री राउत और साथी, पी.एम.श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई तथा कनिष्ठ वर्ग में मोहित पंवार और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार प्रथम रहे। नृत्य नाटिका के वरिष्ठ वर्ग में लतिका घोटे और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला तथा कनिष्ठ वर्ग में भाग्यश्री पंवार और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार प्रथम रहे।

कव्वाली के वरिष्ठ वर्ग में तनु भुमरकर और साथी, ई.एफ.ए. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज तथा कनिष्ठ वर्ग में सहनवाज शाह और साथी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी-उर्दू मुलताई प्रथम रहे। शास्त्रीय नृत्य के वरिष्ठ वर्ग में कविता बोड़खे, पी.एम.श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारड़सिंघा मुलताई तथा कनिष्ठ वर्ग में डोली मालवीय, ई.एफ.ए. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज प्रथम रहीं। सुगम संगीत के वरिष्ठ वर्ग में रूद्र देशमुख, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार तथा कनिष्ठ वर्ग में आंचल बारस्कर, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला प्रथम रहीं।

जिला स्तर से प्रथम आए प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बालरंग 2026 में योग और निबंध प्रतियोगिता के चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तर से सीधे राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता के निर्णायक प्राचार्य पी. सोनकुसले, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बांसपानी, आई. लिल्होरे, प्राचार्य हाई स्कूल सदर, हेमलता मालवीय, प्राचार्य हाई स्कूल गर्ग कॉलोनी और सारिका तिवारी, प्राचार्य रोढ़ा रहीं। आयोजन में शिक्षक खुशबू साहू, सुनंदा उइके, हिरेन्द्र शुक्ला, सुशिला अड़लक, एल.सी. लिल्होरे, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, रणजीत धुर्वे, शीला इवने, सुमित्रा पंवार, ओम प्रकाश बालपांडे, राकेश सोनी, संतोष करोले, मुकेश सरियाम, रश्मि राजूरकर, चेतन मालवीय, निम्मी परिहार, अतुल कापसे, सुरेश नरवरिया, शिवप्रसाद मोहबे, वीरेन्द्र कुमार झरबड़े, करन पंवार सहित सभी विकासखंडों से आए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button