Amaravati’s spectacular victory: ओबेद की घातक गेंदबाजी और यजवाण की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अमरावती की शानदार जीत

बैतूल। अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट राजीव कप में गुरुवार 6 मार्च को देवेंद्र कापिले क्रिकेट अकादमी अमरावती और डीसीए बैतूल के बीच खेले गए मुकाबले में अमरावती की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार दीवान (यादव) ने बताया कि इस रोमांचक मैच में ओबेद की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज यजवाण की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को आसान जीत दिलाई। ओबेद ने पांच विकेट लेकर बैतूल की टीम को 201 रनों पर ही समेट दिया, जबकि यजवाण ने 50 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

डीसीए बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन अमरावती के गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा स्कोर नहीं बनाने दिया। ओबेद की कातिलाना गेंदबाजी के आगे बैतूल के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 201 रनों पर सिमट गई। ओबेद ने 5 विकेट लेकर टीम की जीत की नींव रखी, जबकि बैतूल की ओर से सिर्फ एक बल्लेबाज ही टिककर खेल सका, जिसने 57 गेंदों में 65 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरावती की टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज यजवाण ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 72 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिलाई। ओबेद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। साथ ही, जिस गेंद से उन्होंने पांच विकेट लिए, वह समाजसेवी हेमंत चंद दुबे द्वारा उन्हें प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी राजू जंघम और सुभाष शर्मा द्वारा दी गई।

– रोजा रखकर प्रतियोगिता में शामिल हुए थे ओबेद

आयोजन समिति के सदस्य धन्नू मादरे ने बताया कि ओबेद ने इस मैच में रोजा रखकर खेला था और इसके बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले का लाइव कॉमेंट्री का जिम्मा अभिजीत राठौर और हरमीत कौशल ने संभाला, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग हर्षित पंडाग्रे और ऑफलाइन स्कोरिंग कार्तिक साहू ने की। ग्राउंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी बॉबी भाई ने निभाई।

– यह थे मैच के मुख्य अतिथि 

आयोजन समिति के विश्वास ऋषि दीक्षित ने बताया कि मैच के मुख्य अतिथि हेमंत चंद दुबे बबलू भैया, गौरव बंटी राठौर, गुड्डा परिहार, अनिल मिश्रा, सचिन जैन, सोनू अवस्थी, अभिषेक शर्मा, जयंत व्यास (डबल्यूसीएल क्रिकेटर), सहदेव ठाकरे, हरीश वागद्रे, जगदीश श्रीवास्तव, नितिन अग्रवाल और नारायण मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button