BIG Accident : बैतूल-भोपाल हाइवे पर बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

BIG Accident : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैतूल के समीप सोनाघाटी में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है। मृतक बुधनी में स्थित ट्राईडेंट कंपनी में कार्य करता था और अपने घर जा रहा था। रास्ते में ही बाइक दुर्घटना में उसकी जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल के पास सोनाघाटी में फोर लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार पवन डिगरसे उम्र 25 वर्ष निवासी पोस्ट मेंनीढाना तहसील पांढुर्णा और प्रवीण माकोड़े उम्र 29 वर्ष निवासी बांडियाखापा तहसील मुलताई जो बुधनी जिला सीहोर में प्राइवेट कंपनी ट्राईडेंट में एक साथ जॉब करते थे। वे होशंगाबाद से एक साथ अपने घर आने के लिए निकले थे। बैतूल के सोनाघाटी के पास सोमवार शाम करीब 4 बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे प्रवीण माकोड़े की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पवन डिगरसे गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक प्रवीण मकोड़े अपने बड़े दादा की तेरव्हीं में शामिल होने के लिए अपने साथी के साथ गांव आ रहा था तभी रास्ते में सोनाघाटी के पास ये दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल एंबुलेंस को दी जिसके बाद एम्बुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल पवन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button