आकाशवाणी बैतूल के कार्यक्रम ‘हमारा बैतूल’ में जिले की जल धाराओं और जल संसाधनों पर हुई चर्चा

बैतूल। प्रसार भारती के आकाशवाणी बैतूल केंद्र से सोमवार 16 मार्च की रात्रि 8:30 बजे प्रसारित कार्यक्रम ‘हमारा बैतूल’ में जिले की जल धाराओं और जल संसाधनों विषय पर विशेष चर्चा प्रसारित की गई। कार्यक्रम में समाचार पत्रों के संपादक एवं प्रकाशक रामकिशोर दयाराम पवार से आकाशवाणी के प्रतिनिधि सुमन ने बातचीत की।
कार्यक्रम के दौरान बैतूल जिले की प्रमुख जल धाराओं, जल स्रोतों तथा जल संसाधनों के संरक्षण और महत्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम आकाशवाणी बैतूल एफएम 103.1 मेगा हर्ट्ज पर प्रसारित किया गया, जिसे श्रोताओं ने न्यूज ऑन एयर ऐप के माध्यम से भी सुना। कार्यक्रम की प्रस्तुति आकाशवाणी बैतूल द्वारा की गई।




