विजय सेवा न्यास भवन में 7 मार्च को लगेगा महिला जांच रोग एवं उपचार शिविर…

बैतूल। विजय सेवा न्यास के तत्वावधान में 7 मार्च दिन शनिवार को महिला दिवस का आयोजन स्थानीय विजय सेवा न्यास भवन कोठी बाजार में किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय जनजाति कल्याण राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं आमला सारणी विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता मालवी द्वारा किया जाएग, इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ अरुण जयसिंगपुरे ने बताया कि शिविर में हृदय रोग एवं मधुमेह विशेषज्ञ डॉ महिमा सोनवानी द्वारा उपस्थित महिलाओं का उपचार करेंगी। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा देहदान एवं अंगदान का संकल्प पत्र भरने वाली मातृशक्ति का सम्मान भी किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 11 से लेकर 2 बजे तक किया गया है विजय सेवा न्यास के डॉ अशोक बारंगा ने उक्त शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button