बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव 12 सितंबर को अंबाड़ा में

शाम 6 बजे से चमत्कारी ज्योत दर्शन, महाआरती, भजन-कथा और भोजन प्रसादी का आयोजन

आमला। ग्राम अंबाड़ा में बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव समारोह 12 सितंबर, शनिवार को भादो मास की एकम तिथि पर श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होगा।

आयोजन के दौरान चमत्कारी ज्योत दर्शन, भोजन प्रसादी और महाआरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही विशेष कलाकारों द्वारा बाबा रामदेव जी की कथा एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि बाबा रामदेव जी ने जात-पात, ऊंच-नीच और गरीबी-अमीरी से परे भावना, प्रेम और भाईचारे को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इसी भावना को आत्मसात करते हुए भक्तों के सहयोग और सेवा से प्रतिवर्ष जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया जाता है। आयोजकों ने सभी भक्तों से जन्मोत्सव समारोह में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button