व्हाईट टॉपिंग सड़क बनी विकास की नई पहचान,अब कोठी बाजार में नहीं मचेगा कीचड़।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहल से मिला स्थायी समाधान, व्यापारियों और नागरिकों में खुशी।

बैतूल। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कोठी बाजार को अब वर्षों पुरानी सड़क समस्या से राहत मिल गई है। थाना चौक से चौपाटी तक निर्मित आधुनिक व्हाईट टॉपिंग सड़क न केवल शहर की तस्वीर बदल रही है, बल्कि बारिश के दिनों में कीचड़, गड्ढों और जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान बनकर सामने आई है।

 – दो करोड़ 60 लाख की लागत से बनी सड़क

भाजपा नेता एवं एल्डरमैन राजू सोनकपुरिया ने बताया कि बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 2 किलोमीटर लंबी व्हाईट टॉपिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 2 करोड़ 60 लाख 37 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कोठी बाजार शहर की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों नागरिक, व्यापारी और वाहन चालक आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण बरसात में यहां बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती थी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता था। अब नई सड़क बनने से लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यातायात का लाभ मिलेगा।

– नई तकनीक की पहली सड़क

राजू सोनकपुरिया ने कहा कि बैतूल लोक निर्माण विभाग ने नई तकनीक वाली व्हाईट टॉपिंग सड़क बनाई है। ये सड़क पारंपरिक सड़कों की तुलना में अधिक मजबूत, टिकाऊ और कम रखरखाव वाली होती हैं। इससे आने वाले वर्षों तक नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा नगर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

– महानगरों जैसा अनुभव

स्थानीय किराना व्यापारी फ़ईम खान का मानना है कि यह सड़क बैतूल के आधुनिक और सुनियोजित विकास की पहचान है। इससे व्यापार को भी गति मिलेगी और शहर को महानगरों जैसी आधुनिक सड़क सुविधा का अनुभव होगा।

– सड़क परियोजना एक नजर में

मार्ग: थाना चौक से चौपाटी, कोठी बाजार

लंबाई: लगभग 2 किलोमीटर

लागत: 2.60 करोड़ (260.37 लाख)

निर्माण एजेंसी: लोक निर्माण विभाग

तकनीक: आधुनिक व्हाईट टॉपिंग

लाभ: गड्ढों, कीचड़ और जलभराव से राहत

– नागरिकों को मिलेंगे ये फायदे

बारिश में कीचड़ और जलभराव से मुक्ति,

दुर्घटनाओं की संभावना में कमी,

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा,

सुगम और सुरक्षित यातायात,

शहर की सुंदरता और पहचान में वृद्धि,

लंबे समय तक टिकाऊ सड़क सुविधा।

– क्या बोले राजू सोनकपुरिया

हेमंत खंडेलवाल के प्रयासों से कोठी बाजार की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। यह सड़क बैतूल के विकास और आधुनिक सोच का प्रतीक है। इससे नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button