Wellcome to Amrit Udyan: अमृत उद्यान में आपका स्वागत है, इतिहास हुआ मुगल गार्डन
Wellcome to Amrit Udyan: अमृत उद्यान में आपका स्वागत है, इतिहास हुआ मुगल गार्डन

राष्ट्रपति भवन में अपनी सुंदरता के लिए चर्चित मुगल गार्डन का नाम अब अमृत उद्यान कर दिया गया है। अमृत महोत्सव के तहत गार्डन का नाम बदला गया है। उद्यान के बाहर अमृत उद्यान नाम का साइन बोर्ड भी लगा दिया है। यहां पर 138 तरह के गुलाब, 10 हजार से अधिक ट्यूलिप बल्ब और 70 अलग-अलग प्रजातियों के लगभग 5 हजार मौसमी फूलों की प्रजातियां हैं। हर साल स्प्रिंग सीजन में इसे जनता के लिए खोला जाता है। 15 एकड़ में फैले इस गार्डन का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था।

कहावत है कि मुगल गार्डन देश के राष्ट्रपति भवन की आत्मा है। मुगल गार्डन का एक हिस्सा खास गुलाब की किस्मों के लिए जाना जाता है। अंग्रेजी वास्तुकार सर एडवर्ड लुटियन्स द्वारा राष्ट्रपति भवन और मुगल गार्डन को डिजाइन किया था। मुगल गार्डन में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी पौधों के पास क्यूआआर कोड लगाया जाएगा। नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति भी जताई है।




