Viral Video: बाइक से हाथ में कोबरा को पकड़कर ले जा रहे युवक को डंसा, गिरने के बाद उठ भी नही पाया

Cobra bite viral video:  कोबरा का जहर कितना घातक होता है इसका प्रमाण वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। खतरनाक कोबरा को हाथ में पकड़कर बाइक से ले जा रहे युवक को ऐसा डंसा कि चंद पल में उसकी जान चली गई।

वीडियो मध्यप्रदेश के महू जिले के ग्राम तेली खेड़ा का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक सांप को हाथ में दबाकर ले जाते नजर आ रहा है और सड़क पर  रहा था। सांप के काटने के बाद वह नीचे गिरा तो दोबारा उठा ही नहीं। मामला महू के तेलीखेड़ा गांव का है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे नजर आ रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में कोबरा सांप है और बाइक चालक अचानक सड़क के किनारे पर बाइक रोक देता है।

 

बाइक पर कोबरा को पकड़े बैठा युवक बाइक से उतरने का प्रयास करता है लेकिन नीचे गिर जाता है। बाइक चालक भी बाइक से उतरकर कुछ दूर जाकर खड़ा हो जाता है। कोबरा को पकड़ा युवक उठ कर खड़ा होता है लेकिन कोबरा का जहर उसे फिर से जमीन पर धड़ाम से गिरने पर मजबूर कर देता है। इसके बाद वह उठ ही नही पाता है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी होती है। मृतक युवक का नाम 36 वर्षीय मनीष बताया गया है। वह गोशाला घाट के पास से कोबरा सांप को पकड़कर ला रहा था।

देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

इस घटना के बाद लोगों ने सर्प मित्र को बुलाया जिसके द्वारा कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button