टोकरा, माटीगढ़, ठुमका के ग्रामीणों ने स्थगित किया चक्का जाम

एसडीएम से अनुमति नहीं मिलने के बाद बीजादेही थाने में दी सूचना


बैतूल। इंदौर, हरदा रोड चुना जोड़ पर आज 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से क्षेत्रीय नेता राजेश साहू, जनपद सदस्य अशोक कलमे द्वारा टोकरा, माटीगढ़, ठुमका के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ चक्का जाम करने का आव्हान किया था। इस मामले में एसडीएम से अनुमति नहीं मिलने के कारण चक्का जाम फिलहाल टल गया है। राजेश साहू ने बताया कि बीजादेही थाने में सूचना दे दी है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत टोकरा चिचोली ब्लॉक एवं ग्राम माटीगढ़ ठुमका पंचायत शाहपुर ब्लॉक दोनों ब्लॉक के ग्रामीण वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button