विद्युत हित रक्षक संघ बैतूल शाखा ने इंदौर में किया प्रदर्शन ।
मांगों के समर्थन में प्रदेशभर के पेंशनर्स हुए एकजुट। विद्युत वितरण कंपनी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन।

बैतूल। 20 मई को इंदौर में आयोजित धरना प्रदर्शन में विद्युत हित रक्षक संघ बैतूल शाखा के पदाधिकारी शामिल हुए। विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनर्स ने विद्युत वितरण कंपनी के विरोध में आवाज बुलंद की और मांगों के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
धरना प्रदर्शन में बैतूल शाखा से कोषाध्यक्ष यू.डी. लिखितकर, अमृत खांडवे, श्यामराव माकोड़े, साहब राव पंडाग्रे, बी.आर. बारस्कर एवं सचिव विश्वनाथ बारस्कर सहित लगभग 14 से 15 पेंशनर्स उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने संगठन की एकता को मजबूत करने और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।




