सोनाघाटी हनुमान मंदिर में सीसीटीवी कैमरों की तत्काल जरूरत।

दानदाताओं से सहयोग की अपील।

बैतूल। सोनाघाटी हनुमान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता जताई गई है। इस कार्य को अतिआवश्यक बताते हुए मंदिर से जुड़े भक्त पुरुषोत्तम गंगवानी ने दानदाताओं से सहयोग की अपील की है।

दान राशि कृष्णा ऑटोमोबाइल, बस स्टैंड गंज पर समिति अध्यक्ष के पास जमा कर सकते है। साथ ही दान देने के बाद पुरुषोत्तम गंगवानी के मोबाइल नंबर 98263 11697 पर करे ताकि जल्द से जल्द कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

इस संबंध में श्री गंगवानी ने कहा कि मंदिर हमारे पूर्वजों की धरोहर है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी सनातनियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद से सागर भरता है और सामूहिक सहयोग से यह कार्य आसानी से पूरा किया जा सकता है।

धर्म कार्य में सहयोग की शुरुआत भी हो चुकी है। स्व. सीमा, टिम्मू गंगवानी की ओर से 1100 रुपए तथा पप्पू आर्य ने अपने पिता स्व. सुंदरलाल आर्य की स्मृति में 1100 रुपए का योगदान दिया है। इसके साथ ही सुनील हेमंत टायर द्वारा 500 की राशि भेंट की है। पुरुषोत्तम गंगवानी ने सभी श्रद्धालुओं से शीघ्र दान देकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button