Mandi Bhav Today : उड़द के दाम में आया उछाल, 8250 रुपये प्रति क्विंटल बिका
17 जुलाई को बैतूल मंडी बंद रहेगी

Mandi Bhav Today : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में उड़द की आवक तेज हो गई है। इसके दामों में उछाल आने से किसान भी बड़ी संख्या में उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में उड़द की आवक 22 बोरा की रही जिसकी नीलामी न्यूनतम 8099 रुपये से लेकर अधिकतम 8250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
मंडी में सोयाबीन के दाम भी कम हो रहे हैं। मंगलवार को मंडी में 2871 बोरा सोयाबीन की आवक हुई और नीलामी 3800 रुपये से लेकर अधिकतम 4340 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
मंडी में आवक और भाव की जानकारी





