रक्तदान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से दी पिता को श्रद्धांजली

बैतूल। स्व.शिवशंकर अड़लक के पांचवे पुण्य स्मरण पर श्री अड़लक मेडिकल स्टोर्स व माँ शारदा सहायता समिति द्वारा पटेल वार्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आगन्तुको का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही जिला रक्तकोष में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तक्रांति अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुत्र संजय अड़लक ने 36 वी बार रक्तदान कर पिता को रक्तदान से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक दर्जन से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्तदान किया व सैकड़ो नागरिकों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त किया। डॉ.योगेश गढ़ेकर, श्रीमती वर्षा गढ़ेकर ने शिविर का प्रारंभ किया। इस अवसर पर डॉ.गढ़ेकर ने कहा कि हमारे रक्तदान किए गए रक्तदान से कई लोगों की जिंदगी बचती है। रक्तदान का कितना महत्व है इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हाेता है। रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते है, वहीं दूसरी ओर इससे जबर्दस्त आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button