शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि।

बैतूल में विभिन्न संगठनों ने किया पुष्प अर्पण, बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद।

बैतूल। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के भगत सिंह चौक, अग्रवाल पेट्रोल पंप गंज बैतूल के सामने शाम 6 बजे 75 कदम 150 दिन मिशन, प्रतिध्वनि संस्था, दुर्गा उत्सव समिति एवं सिख यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवार से अजय मिश्रा, विनय धर्माधिकारी, रमेश भाटिया, पिंकी भाटिया, संजू भाटिया, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत वागद्रे, 75 कदम के नवल सिंह ठाकुर, नारायण चढ़ोकार, दीप मालवीय, इंदी वालिया, नंदू धोटेकर, आलोक झरबड़े, अरुण सोहने, चंद्रशेखर त्रिपाठी, हाकी बैतूल के सचिव जगेंद्र सिंह तोमर, सिख यूथ विंग के संयोजक बाली वालिया, प्रतिध्वनि संस्था के दिनेश जोसेफ, वरिष्ठ खिलाड़ी चिंतक मुकेश वर्मा, पत्रकार नईम मामू, नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदन विनोदकर, सहयोग संस्था के विजय वर्मा सहित इरशाद खान, पुरुषोत्तम महस्की, राकेश पवार, अमन जांगड़े, गुलाब बीनझाड़े, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघव सिंह, बैतूल सवर्ण समाज के जिला संयोजक राकेश त्रिवेदी, जिला प्रवक्ता विकास गोल्डी मिश्रा, गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष बंटी अहलूवालिया, जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष बबन शर्मा, नरेश शर्मा, चिंटू निसार खान, साबिर मंसूरी, वसीम खान, रिजवान अली, बॉबी वालिया, अमजद खान, हफीज भाई, आशिफ पेंटर, नाजिम खान, कलीम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button