वन विभाग में तबादले: बैतूल के उत्तर वन मंडलाधिकारी का तबादला

MP NEWS : बैतूल। राज्य शासन के द्वारा सोमवार को भारतीय वन सेवा के 13 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बैतूल के उत्तर वन मंडल के डीएफओ का भी तबादला कर दिया गया है।


वन विभाग के सचिव अतुल कुमार मिश्रा द्वारा जारी किए गए आदेश में उत्तर वन मंडल में पदस्थ वन मंडल अधिकारी राजेश कुमार डामोर का तबादला वन मंडल अधिकारी खंडवा के पद पर किया गया है। उत्तर वन मंडल के नए डीएफओ के रूप में देवांशु शेखर को खंडवा से बैतूल पदस्थ किया गया है।




