दिवंगत राहुल चौकीकर की पुण्य तिथि पर मरीजों को किए फल वितरण, पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि
रावनवाड़ा सत्यम मानव सेवा समिति ने किया पुण्य कार्य चिल्ड्रन होम्स में किया पौधारोपण

बैतूल। रावनवाड़ा सत्यम मानव सेवा समिति द्वारा संचालित हैप्पी चिल्ड्रन होम्स आमला ने समिति के पूर्व सदस्य स्व. राहुल (रिंपी) चौकीकर की पुण्य तिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर समिति ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई और साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार चौकीकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक नरवरे, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्व. राहुल चौकीकर की याद में उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजसेवा के इस कार्य में हिस्सा लिया।

— समिति की सेवाभावी पहल–
हॉस्पिटल में मरीजों को फल और बिस्किट वितरण के माध्यम से समिति ने स्व. राहुल चौकीकर की स्मृति को जीवंत रखा, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को भी निभाया। इस अवसर पर राकेश कुमार चौकीकर ने कहा, राहुल चौकीकर ने अपने जीवन में समाजसेवा को प्रमुखता दी थी और आज हम उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
— पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश–
इस मौके पर हैप्पी चिल्ड्रन होम्स में पौधारोपण कार्य भी किया गया। इस पहल के माध्यम से समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों को प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता सिखाई। पौधारोपण में अजय कुम्हारे, विनोद आस्था, राज अनुसुया धोटे, रवि साहू, यादोराव चौकीकर (शिक्षक), बलराम मोहबे, जस्सी पांडे, ग्रेसी राज, प्रमोद मडावी, सतीश पेन्द्राम आदि ने हिस्सा लिया।
— विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति–
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक नरवरे, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हैप्पी चिल्ड्रन होम्स की प्रिया उइके, वंदना भलावी, अभिषेक टेकाम, सुभाष पंद्राम, अजय सिरसाम, विक्की मोहबे आदि ने भी इस अवसर पर भाग लिया और समिति के इस नेक कार्य की सराहना की।समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार चौकीकर ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. राहुल चौकीकर की पुण्य तिथि पर इस प्रकार के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों को आगे भी जारी रखा जाएगा।




