जन भागीदारी से ही सुनिश्चित होगा ग्राम का समग्र विकास: मधु चौहान।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न । समितियों ने आदर्श ग्राम बनाने का लिया संकल्प।

बैतूल। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति सावंगी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु सेक्टर सातनेर का एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत टेमनी के पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। प्रशिक्षण में शासकीय योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने, समग्र ग्राम विकास, पर्यावरण संरक्षण और दस्तावेजीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां शासन और ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। समितियों की सक्रियता से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव है और जन भागीदारी से ही ग्राम का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और सामाजिक समरसता को समग्र विकास का आधार बताया। पूर्व परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
परामर्शदाता राधिका बारपेटे ने दस्तावेजीकरण के महत्व को बताते हुए समितियों के कार्यों, बैठकों और योजनाओं का सही रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में समिति सदस्यों ने अपने-अपने गांवों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने और आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मधु चौहान, संतुलाल उईके, गीता कापसे, विजेन्द्र मानेकर, आशुतोष सिंह चौहान, दिनेश माकोड़े, दिनेश साकरे, राधिका बारपेटे, मारुती कापसे, सोनु चढोकार, कैलाश खंडाग्रे, भूदेव माथनकर, अनिरुद्ध, चन्द्रकिशोर बारस्कर, इंद्रदेव कापसे सहित नवांकुर सखियां और सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन दिनेश साकरे और आभार प्रदर्शन मारुति कापसे ने किया।




