हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र।

प्राचीन श्री माता मंदिर में दिनभर पूजन-अनुष्ठान। शंकर नगर में सुबह से दोपहर तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन।

बैतूल। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शंकर नगर स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर में इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री माता सेवा युवा मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपने 13वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसमें पूरे नगर के श्रद्धालुओं की भागीदारी रहेगी।

गुरुवार 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे से श्री हनुमान जी का अभिषेक एवं हवन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ होगा, वहीं सुबह 11:10 बजे से संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन रहेगा।

दोपहर 2:30 बजे श्री हनुमान जी की महाआरती संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से श्री बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर प्रांगण में समापन होगी।

आयोजन प्राचीन श्री माता मंदिर एवं श्री माता सेवा युवा मंडल, शंकर नगर (लोहिया वार्ड) भगगुढ़ाना द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button