एमसीआई बैतूल के होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव।

एमसीआई बैतूल के द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा अधिकारी के पद पर चयनित डॉक्टर्स का किया जाएगा सम्मान।

बैतूल। जिले की अग्रणी शिक्षण संस्था मेडिटेक कैरियर इंस्टिट्यूट (एमसीआई) बैतूल ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। एमसीआई बैतूल से शिक्षा प्राप्त कर मध्यप्रदेश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करने वाले संस्थान के होनहार विद्यार्थियों डॉ. रिंकेश काकोडिया, डॉ. विशाल वरकड़े, डॉ. नीलेश सरयाम, डॉ. विवेक उइके एवं डॉ. अजय मर्सकोले का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चिकित्सा अधिकारी के पद पर हुआ है।

संस्थान के फाउंडर एवं डायरेक्टर डॉ. राजा धुर्वे एवं अकादमिक डायरेक्टर ईश्वर धुर्वे ने चयनित सभी डॉक्टर्स को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि एमसीआई बैतूल आने वाले समय में भी शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के माध्यम से जिले एवं प्रदेश को प्रतिभाशाली डॉक्टर, अधिकारी और युवा नेतृत्व प्रदान करता रहेगा।

यह उपलब्धि निश्चित रूप से बैतूल जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देगी।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित कर उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एमसीआई बैतूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। साथ ही एमसीआई बैतूल की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। बहुत ही कम समय में मेडिटेक कैरियर इंस्टिट्यूट बैतूल ने शिक्षा जगत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। संस्थान लगातार मेडिकल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार परिणाम देकर विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button