आदिवासी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आज

आदिवासी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आज
बैतूल। समस्त आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में आज 12 जनवरी को राज्य स्तरीय आदिवासी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समाज के जितेंद्र सिंह इवने एवं अंकित कुमरे ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवक युवती व उनके माता पिता शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा । आदिवासी समाज के सभी सामाजिक मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवाशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया हैं।




