गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने प्रयागराज रवाना हुए गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नेतृत्व में प्रयागराज कुंभ में होगा ऐतिहासिक आयोजन 

महाकुंभ में रथ यात्रा के जरिए गौ माता का संदेश देंगे देशभर के गौ सांसद और विधायक 

बैतूल। पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आव्हान पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए बैतूल के गौ सांसद युवराज मालवीय श्री गौड़ और गौ विधायक आमला दुष्यंत डोमने सहित अन्य गौ समर्थक प्रयागराज के लिए रवाना हुए। 9 जनवरी को महाकुंभ के दौरान शंकराचार्य जी के सानिध्य में देशभर के गौ सांसदों और विधायकों द्वारा रथ यात्रा के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का संदेश दिया जाएगा।

प्रस्थान के समय बैतूल में गौ सांसद और गौ विधायक के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राकेश मालवीय, विशाल भौरासे, संजय राठौर, शिव धामोडे, दीपक गावंडे, भावेश धोटे सहित कई गौ भक्त मौजूद रहे। पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के नेतृत्व में प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है, जहां पूरे देश से आए गौ सांसद और विधायक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे। महाकुंभ में इस ऐतिहासिक आयोजन के माध्यम से देशभर में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button