बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष उनके अनुभव से मिलती है जीवन की दिशा: नूतन जैन।

जन्मदिन पर बुजुर्गों का सम्मान कर बांटे वस्त्र, बच्चों को परीक्षा पूर्व दिया मार्गदर्शन। महिला दिवस पर सिमोरी में विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री।

 

बैतूल। जिले के आनंद ग्राम सिमोरी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नर्मदापुरम प्रभारी श्रीमती नूतन जैन, श्रीमती आभा प्रशांत गर्ग, रविंद्र किनकर और श्री अनुज जैन प्रमुख रूप से शासकीय माध्यमिक शाला सिमोरी पहुंचे। कार्यक्रम में महिला शक्ति का सम्मान करने के साथ विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई और बुजुर्गों का सम्मान कर पीढ़ी संवाद का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में ताप्ती आनंद क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र बिहारिया, राधिका पटैया, श्यामजी परते और सीमा वरकड़े ने अतिथियों का आरती उतारकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मंचासीन नारी शक्ति का भी सम्मान किया गया।

शैलेंद्र बिहारिया ने कहा कि श्रीमती नूतन जैन सामाजिक रूप से रक्तदान, पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे अभियानों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली चमकती है तो आकाश बदल देती है, आंधी उठती है तो दिन-रात बदल देती है और नारी गरजती है तो इतिहास बदल देती है। इस अवसर पर उन्होंने नूतन जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

नूतन जैन ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री भेंट कर परीक्षा पूर्व मार्गदर्शन दिया। साथ ही गांव की बुजुर्ग महिलाओं का आरती उतारकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर और वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया।

श्रीमती आभा गर्ग और श्रीमती पूनम खंडेलवाल ने बुजुर्गों को गुलाल लगाकर कहा कि बुजुर्ग हमारे वटवृक्ष हैं, जिनकी शीतल छांव में हम सभी शांति और मार्गदर्शन पाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुरानी और युवा पीढ़ी के बीच संवाद कम होता जा रहा है, जिससे दूरियां बढ़ रही हैं। पीढ़ी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बुजुर्गों के अनुभवों को समझकर आने वाले समय को बेहतर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button