8 अप्रैल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा संत श्री आशारामजी बापू का 87वा अवतरण दिवस।

विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में आयोजित होंगे कार्यक्रम। भंडारा और शरबत वितरण भी आयोजित होगा।

बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वाधान में आज संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार बैतूल में संत श्री आशारामजी बापू का 87वा अवतरण दिवस विश्व सेवा सत्संग दिवस के रूप में पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि पूज्य सदगुरुदेव के अवतरण दिवस पर बैतूल के चिखलार स्थित आश्रम में आज प्रातः 9 बजे से श्री चरण पादुका जी का पूजन, श्री आशारामायण पाठ, सत्संग, ध्यान, भजन, कीर्तन आयोजित होंगे। साथ ही साधकों द्वारा पूज्य बापूजी की आयु, आरोग्यता, यश, कीर्ति में वृद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना करके हवन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे 88 दीपकों से महाआरती की जाएगी तत्पश्चात 1 बजे से विशाल भंडारे एवं शीतल शरबत के वितरण का आयोजन होगा।

जिसमें जिले भर के साधकों के अलावा बड़ी संख्या में चिखलार एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण शामिल होंगे। अवतरण दिवस को “विश्व सत्संग सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया जावेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया जायेगा।

श्री मदान ने कहा कि ब्रह्मज्ञानी संत श्री आशारामजी बापू का जीवन संयम, सादगी, सदाचार और निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। उनके मार्गदर्शन से समाज में नैतिक मूल्यों एवं मानवीय सेवा की भावना सुदृढ़ हो रही है।

समिति द्वारा जिले के समस्त साधकों के अलावा धर्मप्रेमी जनता से भी आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button