Musical night:म्यूजिकल नाइट में 11 को आएंगे गिरीश विश्वा

भारतीय संगीत में प्रसिद्ध कलाकार हैं गिरीश


बैतूल। सामाजिक संस्था संतुलन के द्वारा 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मयूजिकल नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में संगीत की दुनिया में चमकते सितारे प्रसिद्ध ढोलक वादक गिरीश विश्वा सहित अन्य गायक आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संतुलन समिति के अध्यक्ष सजल गर्ग ने बताया कि म्यूजिकल नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम संगीत प्रेमियों के लिए बड़ा कार्यक्रम है और इसको लेकर समिति के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
श्री गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध ढोलक वादक
गिरीश विश्वा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। खासतौर पर मध्यप्रदेश के इंदौर में 1964 को जन्मे गिरीश विश्व ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। संगीत के प्रति उनके गहरे लगाव ने उन्हें कम उम्र में ही कला की दुनिया में पहचान दिलाई। उन्होंने इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, लेकिन उनका असली जुनून संगीत में था, जिसे उन्होंने बहुत कम उम्र में पहचान लिया।
आयोजन समिति के संजय पप्पी शुक्ला ने बताया कि गिरीश ने केवल 14 वर्ष की उम्र में अपने संगीत करियर की शुरुआत की। उन्होंने झंकार और चटर्जी ब्रदर्स के साथ अपने पहले प्रदर्शन किए, जहां उनकी प्रतिभा को सराहा गया। उनकी ढोलक पर पकड़ और मधुरता ने उन्हें जल्द ही एक उभरते हुए सितारे के रूप में स्थापित कर दिया। गिरीश विश्व ने अपनी क्षमताओं को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए मुंबई का रुख किया। वहां उन्होंने 7 कलर्स ऑर्केस्ट्रा के साथ काम किया, जो उस समय का एक प्रमुख संगीत समूह था। यहां उन्होंने अपनी प्रतिभा को और निखारा और बड़े मंचों पर प्रदर्शन करना शुरू किया। मुंबई में रहते हुए उन्होंने प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राम-लक्ष्मण के साथ भी काम किया। उनके ढोलक वादन की धुनें फिल्मों में भी गूंजीं। उन्होंने आग की सोच और ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों के लिए संगीत रिकॉर्ड किया। उनकी धुनों ने इन फिल्मों को एक अलग ऊंचाई दी और उन्हें बॉलीवुड में ख्याति दिलाई।
रियलिटी शो और लाइव प्रदर्शन
श्री शुक्ला गिरीश विश्वा ने छोटे पर्दे पर भी अपनी धाक जमाई। उन्होंने सा रे गा मा पा और अंताक्षरी जैसे प्रतिष्ठित रियलिटी शो में अपने वादन से दर्शकों का दिल जीता। उनकी संगीत की समझ और प्रस्तुति ने उन्हें इन शोज़ का अहम हिस्सा बना दिया। गिरीश ने न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकारों के साथ भारत और विदेशों में लाइव परफॉर्मेंस दी। उनके ढोलक वादन ने हर मंच को संगीतमय बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने कई प्रमुख संगीत निर्देशकों के लिए काम किया, जिनकी रचनाओं में उनका योगदान अनमोल साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button