CMO TRANSFER : बैतूल और मुलताई नगर पालिका सीएमओ का तबादला

TRANSFER ORDER : बैतूल। राज्य शासन ने नगर पालिका बैतूल और मुलताई के सीएमओ का तबादला कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उप सचिव हर्षल पंचोली के द्वारा जारी किए गए आदेश में नगर पालिका बैतूल में पदस्थ सीएमओ अक्षत बुंदेला का तबादला नगर पालिका शहडोल कर दिया है। इसके अलावा मुलताई नगर पालिका के सीएमओ नितिन बिजवे का तबादला नगर पालिका परिषद पांढुरना किया गया है।

बैतूल नगर पालिका के नए सीएमओ के रूप में नगर पालिका परिषद छतरपुर में पदस्थ ओमपाल सिंह भदौरिया को पदस्थ किया गया है। जबकि मुलताई नगर पालिका में नए सीएमओ के रूप में पांढुरना में पदस्थ आरके इवनाती को पदस्थ किया गया है।

शासन के द्वारा भारत निर्वाचन आयाेग के निर्देश पर तीन वर्ष से अधिक अवधि एवं गृह जिले में पदस्थ होने के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी की गई सूची में 23 सीएमओ के तबादले कर दो कार्य दिवस में नवीन पद स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश भी दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button