Betul news: ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा

बोडखी माता मंदिर से छावल तक आयोजित की गई यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल

बैतूल। नवरात्रि की तृतीया पर ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन ने बोडखी माता मंदिर से छावल तक विशाल चुनरी यात्रा निकाली। यह चुनरी यात्रा बोडखी माता मंदिर से आमला, माता मंदिर, पुराने थाने के पास बजरंग मंदिर, खानापुर माता मंदिर, कनौजिया बजरंग मंदिर, देवगांव मंदिर होते हुए छावल स्थित माता मंदिर पहुंची। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में समाज की माता बहने सम्मिलित हुईं। छावल पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता को 108 फिट चुनरी चढ़ाई और नगर में खुशहाली, शांति और सबके सुख समृध्दि की कामना की। इस संबंध में युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजय गंगारे ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में चुनरी यात्रा का बड़ा महत्व होता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुचें हैं। ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन द्वारा यह प्रथम वर्ष चुनरी यात्रा की शुरुआत हुई है। इस यात्रा में शामिल भक्त संगीत की धुन पर माता की भक्ति में थिरकते नजर आए। संगठन के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरले ने चुनरी यात्रा में शामिल समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button