Complaint news: महर्षि दयानंद स्कूल संचालक के खिलाफ चिचोली थाने में शिकायत

मानसिक क्षति और सामाजिक बदनामी के आरोप


बैतूल। महर्षि दयानंद स्कूल के संचालक अमित आर्य के खिलाफ चिचोली निवासी महेंद्र राठौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए चिचोली थाना में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित आर्य ने उन्हें दैनिक समाचार पत्र में ‘फ्रॉड आदमी’ कहकर बदनाम किया है। पुलिस ने मामले को असंज्ञय अपराध की सूचना रिपोर्ट (एनसीआर) के तहत दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र राठौर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि अमित आर्य ने 10 मई 2024 को एक स्थानीय समाचार पत्र पीडीएफ के मुख्य पृष्ठ पर उनके खिलाफ अपमानजनक खबर प्रकाशित करवाई। इस खबर में महेंद्र राठौर को चिचोली का ‘सबसे फ्रॉड आदमी’ बताया गया और आरोप लगाया गया कि उन्होंने 50 लाख रुपये तक के फ्रॉड किए हैं। राठौर का कहना है कि यह खबर बिना किसी ठोस सबूत के प्रकाशित की गई है और इसका उद्देश्य उन्हें समाज और परिवार के सामने बेइज्जत करना है।
राठौर ने बताया कि इस खबर के प्रकाशन से उन्हें मानसिक रूप से बहुत क्षति पहुंची है और वह अपने परिवार और नगर में बेइज्जत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल संचालक अमित आर्य और समाचार पत्र के संपादक पर होगी।
— पुलिस की प्रतिक्रिया–
पुलिस ने इस मामले को असंज्ञ अपराध की श्रेणी में पाते हुए महेंद्र राठौर को न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता महेंद्र राठौर- 97534 71120

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button